ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Virat Kohli ने जब ग्राउंड से प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा से पूछा- खाना खाया? वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली के घर जल्द ही खुशखबरी आने वाली है। अनुष्का इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। विराट इस व​क्त दुबई में आईपीएल खेलने गए हैं और प्रेग्नेंट अनुष्का उनके साथ दुबई में हैं। एक्ट्रेस अपने पति को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम जाती हैं। लेकिन खेल के दौरान भी विराट अपनी पत्नी और होने वाले बच्चे का पूरा ध्यान रख रहे हैं। इसी बीच दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह विराट अपनी प्रेग्नेंट पत्नी का ध्यान रख रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के इस वायरल वीडियो को दोनों के फैन क्लब ने शेयर किया है। इस दौरान आप वीडियो में देख सकते हैं कि विराट प्लेयर्स के साथ ग्राउंड में हैं और वहीं से इशारों में अनुष्का से पूछते हैं कि उन्होंने खाना खाया? वहीं अनुष्का भी इशारे में पति से कहती हैं कि हां उन्होंने खा लिया। पति के इस केयर को देखकर वह काफी खुश होती हैं जो उनके चेहरे पर साफ देखा जा सकता हैं। इस दौरान अनुष्का रेड कलर के वनपीस में नजर आ रही हैं।

हाल ही में अनुष्का ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें उन्होंने पीच कलर की डंगरी पहनी हुई थी। इस आउटफिट में अनुष्का का बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। तस्वीरों में उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी दिख रहा था। इस तस्वीर को फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने काफी पंसद किया था। साथ ही फैन्स ने अनुष्का को अपना ध्यान रखने को भी कहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.