ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

COVID-19 से भारत में सोने की मांग में भारी कमी, तीसरी तिमाही में 30 फीसद की गिरावट: WGC

नई दिल्ली। भारत में सोने की मांग जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान 30 प्रतिशत घटकर 86.6 टन रह गई। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। गोल्ड के दाम में बढ़ोतरी से भी मांग में कमी आई है। डब्ल्यूजीसी Q3 गोल्ड डिमांड ट्रेंड्स रिपोर्ट के अनुसार, 2019 की तीसरी तिमाही के दौरान समग्र मांग 123.9 टन रही।

मूल्य के लिहाज से सोने की मांग 4 प्रतिशत घट गई, जो कि समीक्षाधीन तिमाही में 39, 510 करोड़ रुपये थी, जबकि 2019 की इसी तिमाही में यह 41,300 करोड़ रुपये थी।

डब्लूजीसी के प्रबंध निदेशक, भारत सोमसुंदरम पीआर ने कहा कि भारत की Q3 2020 की सोने की मांग COVID ​​-19 से संबंधित व्यवधानों, कम उपभोक्ता मांग और उच्च कीमतों की वजह से 30 फीसद घटकर 86.6 टन रह गई। उन्होंने कहा कि यह Q2 से अधिक है। यह आंशिक रूप से लॉकडाउन में ढील और अगस्त में कुछ कम कीमतों के कारण हुआ है।

इस बीच भारत में आभूषणों की कुल मांग पिछले साल की समान तिमाही के 101.6 टन की तुलना में 48 प्रतिशत घटकर 52.8 टन रह गई। मूल्य के लिहाज से जुलाई-सितंबर 2019 में आभूषणों की मांग 29 प्रतिशत घटकर 24,100 करोड़ रुपये रह गई जो 33,850 करोड़ रुपये थी। हालांकि, 2019 की समान अवधि में 22.3 टन की तुलना में तीसरी तिमाही के दौरान कुल निवेश की मांग 52 प्रतिशत बढ़कर 33.8 टन हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.