ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- कंस, शकुनि और मारीच को मिला दें तो बनता है शिवराज मामा

शिवपुरी: विधानसभा उपचुनाव से पहले मध्य प्रदेश की राजनीति गर्माई हुई है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है नेताओं की बयानबाजी भी तेज होती जा रही है। अब कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन ने शिवराज की तुलना कंश, शकुनि और मारीच से कर दी। कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम, पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट के साथ कमलनाथ के लिए मैदान में चुनाव प्रचार के लिए डटे हुए हैं।

दरअसल, शिवपुरी जिले की पोहरी और करैरा विधानसभा के नरवर और सतनवाड़ा में सचिन पायलट आचार्य प्रमोद कृष्णनन कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे इस दौरान कांग्रेसी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णनन ने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि वे खुद को मामा कहते हैं लेकिन पुराण में तीन मामाओं का जिक्र है। पहला मामा मारीच जिसने रूप बदलकर सीता माता का हरण कराया था। दूसरा मामा कंस, जिसने अपनी सत्ता को बचाने के लिए बहन के बच्चों को मार दिया और तीसरा मामा शकुनि। जो छल फरेब करके पांडवों का सर्वनाश करना चाहता था। लेकिन यदि इन तीनों मामाओं को मिला दें तो मामा शिवराज बनता है।

वही इस दौरान सचिन पायलट ने भी सीएम शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साधा लेकिन वे ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कुछ भी नहीं बोले। सचिन पायलट ने आरोप लगाते हुए कहा कि शिवराज के शासनकाल में व्यापमं घोटाला हुआ, लेकिन आजतक किसी नेता को सजा तक नहीं मिली है। शिवराज ने प्रदेश को घोटालों का प्रदेश बना दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.