ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

सिंधिया बोले- बड़े भाई, छोटे भाई की जोड़ी ने मध्य प्रदेश को लूटा

देवास: मप्र में 28 सीटो पर होने जा रहे उपचुनाव मानो शिव -ज्योति V/S कमलनाथ-दिग्विजय सिंह की प्रतिस्पर्धा में होने जा रहे है। जहां एक तरफ कमलनाथ और दिग्विजय सिंह चुनावी मुद्दों से ज़्यादा अपने भाषण में शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधते हुए दिखाई दे रहे हैं। वही BJP भी चुनावी मुद्दों से भटककर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए दिखाई दे रही है। ऐसे ही देवास के ग्राम सिंगावदा में BJP प्रत्याशी मनोज चौधरी के पक्ष में वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंच से कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की जोड़ी पर जमकर निशाना साधते हुए उन्हें बड़े भाई और छोटे भाई के नाम से संबोधन किया।

सिंधिया ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ का जिक्र करते हुए कहा – कि आप लोगों ने तो बाहर से देखा है, मैंने तो 20 साल अंदर से देखा है…..वहां तो जोड़ी है…..एक है, छोटे भाई…! क्या जोड़ी है, सुब्हान अल्लाह। 40 साल से मप्र की जनता का चौपट करके रख दिया,और जोड़ी को भी देखो…कमलनाथ और दिग्विजयसिंह की। चुनाव आता है, तो एक पर्दे के पिछे छिप जाते और चुनाव सम्पन्न हो जाता है, एक CM बन जाते है, तो दूसरे सुपर CM बन जाते है। प्रजातंत्र में प्रजातंत्र का मंदिर है, वल्ल्भ भवन उस वल्लभ भवन को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाया है, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने…।

पूर्व CM कमलनाथ पर निशाना साधते हुए उनके जन्म को लेकर सवाल उठाये और कहा कि मेरा जन्म यही हुआ है। कमलनाथजी का जन्म कहां हुआ है और परदेसी बाबू मुख्यमंत्री बनने के लिए कहां से आए थे। 3 नंवबर को बोरी बिस्तर बांधकर वापस जायेंगे। साथ ही कहा कि घर में शादी होती है, नया दूल्हा राजा आता है.नया दूल्हा राजा सभी घरवालों और बुजुर्गो का आशीर्वाद लेता है। अब शिवराज सिंह जी और हम तो घर की मुर्गी दाल बराबर। मप्र में 15 महीने पहले एक नया दूल्हा राजा आया था…।

किये सवाल खड़े 
सिंधिया ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि क्या 15 महीने में दूल्हा राजा एक बार भी हाटपिप्लीया या देवास आशीर्वाद लेने के लिए आया।15 महीने नोट की सरकार और 15 महीने नोट बनाकर जब सरकार खिसक गई तो वोट के लिए अब हाटपिप्लीया आ रहे है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.