ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

उमा भारती ने 2018 में कांग्रेस की जीत को बताया दैवीय चमत्कार, कहा- ये जीत जरूरी थी

ग्वालियर: मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले जनसभाओं का दौर जारी है और जारी है नेताओं की बयानबाजी। इस क्रम में बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती भी मैदान में प्रचार कर रही है। उन्होंने ग्वालियर में एक जनसभा की जहां कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया से अपना दिली रिश्ता बताया। वहीं कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 15 साल बाद कांग्रेस का जीतना जरुरी था ताकि लोग भाजपा की महत्तवता को समझ सके।

दरअसल, फायर ब्रांड नेता उमा भारती ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर के समर्थन में इंटक के मैदान में मंगलवार की रात एक आम सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राजमाता विजयाराजे सिंधिया से अपना पारिवारिक रिश्ता बताया और उस नाते ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपना भतीजा कहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में रहने के दौरान भी उन्होंने कभी ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपने से अलग नहीं समझा। उनकी बुराई भी वह नहीं सुनती थी। वहीं उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर की सादगी को उनकी जीत को सुनिश्चित करने वाला बताया।
उमा भारती ने कहा कि कमलनाथ सरकार का 2018 में सत्ता में आना भी जरूरी था ताकि लोगों को भारतीय जनता पार्टी की महत्ता पता लगे लोगों को कमलनाथ सरकार के 15 महीने के शासनकाल को किसानों गरीबों और वंचित वर्ग की उपेक्षा करने वाला शासन बताया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार के मंत्री ही लोगों के बीच जाने में संकोच महसूस करते थे क्योंकि उनके क्षेत्र में काम ही नहीं हो रहे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.