ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

VHP की उद्धव सरकार को चेतावनी- महाराष्ट्र में आज नहीं खोले मंदिर तो हम खुद तोड़ देंगे ताले

महाराष्ट्र में कोविड-19 महामारी की वजह से श्रद्धालुओं के लिए बंद मंदिरों को दोबारा खोलने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने महाराष्ट्र की उद्धव सरकार को चेतावनी दी है कि अगर आज मुंबई की मुंबा देवी मंदिर को नहीं खोला गया तो राज्य में बड़ा आंदोलन किया जाएगा ।

उद्धव सरकार पर उठाए सवाल 
विहिप ने आज मुंबादेवी मंदिर, महेश्वर मंदिर और अंबेमाता मंदिर के बाहर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही धमकी दी गई कि मंदिरों के ताले विहिप कार्यकर्ता खुद ही खोल देंगे। विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि उद्धव सरकार ने महाराष्ट्र में हर तरह की गतिविधियों को चलाने की इजाजत दे दी है, लेकिन मंदिरों पर ताला सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करती है।

सरकार नहीं दे रही मंदिर खोलने की इजाजत 
विहिप ने उद्धव सरकार से सवाल किया राज्य में मॉल, बाजार और यहां तक कि शराब की दुकानें भी खोल दी गई हैं। ऐसे में मंदिरों को खोलने में क्या समस्या है? दरअसल शिवसेना नीत महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए पूजा स्थल नहीं खोले जाएंगे।

राज्यपाल ने भी की थी मंदिर खोलने की मांग 
वहीं इससे पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सीएम उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिख धार्मिक स्थलों को फिर से खोलने का आग्रह किया था। राज्यपाल ने कहा था कि यह विडंबना है कि सरकार ने एक तरफ बार और रेस्तरां को खोल दिया है, लेकिन दूसरी तरफ मंदिर जैसे धार्मिक स्थानों को नहीं खोला गया है। आप हिंदुत्व के मजबूत पक्षधर रहे हैं। आपने भगवान राम के लिए सार्वजनिक रूप से अपनी भक्ति व्यक्त की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.