ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

पिछले हफ्ते टॉप-10 कंपनियों में से 6 के m-cap में हुआ कुल 86,684 करोड़ का इजाफा, RIL को 42,567 करोड़ का घाटा

नई दिल्ली। देश की टॉप-10 मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण में पिछले हफ्ते कुल 86,683.71 करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। एचडीएफसी की दोनों कंपनियों को पिछले हफ्ते सबसे अधिक फायदा हुआ है। टॉप-10 कंपनियों में से पिछले हफ्ते एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), एचडीएफसी (HDFC), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) के एम-कैप में बढ़ोत्तरी हुई है।

वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) और इंफोसिस (Infosys) के बाजार पूंजीकरण में पिछले हफ्ते गिरावट दर्ज की गई।

भारत के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के कर्जदाता एचडीएफसी बैंक के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह 20,198.59 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है, जिससे यह 6,80,092.72 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, एचडीएफसी का एम-कैप पिछले हफ्ते 18,146.58 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 3,70,132.82 करोड़ रुपये हो गया है। भारती एयरटेल की बात करें, तो इसके एम-कैप में पिछले हफ्ते 17,894.22 करोड़ रुपये का उछाल आया है, जिससे यह  2,36,962.13 करोड़ रुपये हो गया है।

आईसीआईसीआई बैंक का एम-कैप पिछले हफ्ते में 14,415.27 करोड़ रुपये की उछाल के साथ 2,87,490.70 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक का एम-कैप 9,204.18 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 2,73,760.15 करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा एचसीएल टेक्नोलॉजीज का एम-कैप पिछले हफ्ते 6,824.87 करोड़ रुपये के इजाफे के साथ 2,31,272.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इसके विपरीत रिलायंस इंडस्ट्री का एम-कैप पिछले हफ्ते 42,567.02 करोड़ रुपये कम होकर 14,28,514.26 करोड़ रुपये रह गया है। टीसीएस के एम-कैप में पिछले हफ्ते 28,536.89 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 10,08,059.39 करोड़ रुपये रह गया। वहीं, इंफोसिस का एम-कैप 2,385.23 करोड़ रुपये गिरकर 4,77,906.02 करोड़ रुपये रह गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.