ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- बिहार में दो घोड़ों की सवारी कर रहे पीएम

पटना। बिहार के कैमूर जिले के भभुआ व रोहतास में आयोजित चुनावी सभा में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एआइएमआइएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी दो घोड़ों की सवारी कर रहे हैं, एक चिराग व दूसरे नीतीश कुमार। दोनों को लड़ाकर भाजपा की सरकार बनाना चाहते हैं। दरअसल, भाजपा नीतीश कुमार को रिटायर करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि राजद 10 लाख लोगों को नौकरी और भाजपा 19 लाख को रोजगार देने की बात कह रही है। बिहार में 15 साल राजद तो करीब 15 साल जदयू व भाजपा ने शासन किया, इन्होंने तब क्यों नहीं नौकरी दी।

ओवैसी ने कहा, देश में लॉकडाउन के दौरान तेलंगना व हैदराबाद में रह रहे बिहारियोंं के घर-घर जाकर राशन व दवा की व्यवस्था मैंने और मेरी पार्टी ने की। उन्हें पैसे का अभाव का अहसास नहीं होने दिया। जबकि नीतीश कुमार ने देश के अन्य हिस्सों मे फंसे कामगारों को बिहार आने से भी रोक दिया था।

उन्होंने कहा, नीतीश सरकार में बिना दो हजार रुपये दिए शौचालय और 20 हजार दिए बिना पीएम आवास का लाभ नहीं मिलता है। बिहार में एक चिकित्सक 28 हजार मरीजों का इलाज करता है। पूछा, विकास क्या और कहां हुआ। स्कूल तो हैं लेकिन शिक्षक नहीं है। उच्च शिक्षा के लिए युवा पलायन कर रहे हैं। स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली का जिक्र करने के दौरान ओवैसी ने भभुआ से जागरण में छपी खबर में ऑपरेशन के दौरान पेट में बैंडेज छोड़ने की बात का भी जिक्र किया।

बता दें कि बिहार में पहले चरण के चुनाव के लिए 28 अक्टूबर को मतदान होगा। वहीं दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर को और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा। इसके साथ ही 10 नवंबर को वोटों की होगी। इसके बाद यह तय होगा कि कौन सी पार्टी के सिर पर चुनाव का ताज सजा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.