ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के बड़े नेता एकनाथ खडसे ने छोड़ी भाजपा, थाम सकते हैं NCP का दामन

महाराष्ट्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने बुधवार को भाजपा का साथ छोड़ दिया है। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक एकनाथ खडसे आज एनसीपी का दामन थाम सकते हैं। वे आज शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का ऐलान कर सकते हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले अटकलें थी कि खडसे भाजपा छोड़ेंगे। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि इस तरह के ‘मुहूर्त’ की बातें रोज की जाती हैं।

बता दें कि साल 2016 में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर खडसे को फडणवीस नीत भाजपा सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था और वह तभी से नाराज चल रहे हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को कहा कि भाजपा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे को तवज्जो नहीं दी, लेकिन उन्हें खुद राजनीतिक फैसला लेना चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.