ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कोरोना अपडेट: भारत में एक बार फिर 24 घंटे में आए 50,000 से अधिक संक्रमित मामले

देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामलों में लगातार कमी हो रही है और अब इसकी संख्या घटकर 7.40 लाख पर आ गई है तथा संक्रमण का आंकड़ा लगातार बढ़ते हुए 76.51 लाख हो गया है। देश में स्वस्थ होने वाले कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से सक्रिय मामलों में कमी देखी जा रही है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 54,044 नये मामले आये और संक्रमितों की कुल संख्या 76,51,107 हो गयी।

67,95,103 मरीज हुए कोरोनामुक्त 
इसी अवधि में 61,775 लोगों ने कोरोना को मात दी है और इसे मिलाकर देश में अब तक 67,95,103 मरीज कोरोनामुक्त हो चुके हैं। नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामले 8,448 घटकर 7,40,090 हो गये हैं। इस दौरान 717 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई और इस संख्या को मिलाकर अब तक 1,15,914 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

88.81 प्रतिशत ​हुई स्वस्थ होने की दर 
देश में स्वस्थ होने वालों की दर बढ़कर 88.81 प्रतिशत और सक्रिय मामलों की दर घटकर 9.67 प्रतिशत पर आ गयी है जबकि मृत्यु दर अभी 1.51 फीसदी है। कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 509 से बढ़कर 1.74 लाख से अधिक हो गये हैं जबकि 213 की मौत होने से मृतकों की संख्या 42,453 हो गयी है। इस दौरान 7,429 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 13.92 लाख से अधिक हो गयी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.