ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

इंडस्ट्री के बचाव में उतरीं हेमा मालिनी, कहा-हम दूध के धूले नहीं लेकिन यूं सबको ड्रग एडिक्ट कहना गलत

मुंबई:  बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस हेमा मालिनी कभी हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। वहीं जब बात बाॅलीवुड की आए तो ड्रीम गर्ल अपनी इंडस्ट्री का बचाव करना नहीं भूलती। हाल ही में हेमा ने बाॅलीवुड की इंडस्ट्री पर लगे आरोपों पर अपना रिएक्शन दिया ।

दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत केस में बॉलीवुड को लगातार निशाने पर लिया जा रहा है और इसी को देखते हुए हाल ही में 34 प्रोडक्शन हाउसेज और 4 संस्थान ने बॉलीवुड की छवि खराब करने के लिए 2 मीडिया हाउस को निशाने पर लिया है और उनके खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। अब इसी पर हेमा मालिनी ने अपनी बात रखी है।

स्पाॅटबाॅय को दिए इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने बॉलीवुड पर लगे आरोपों को शर्मनाक बताया। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि हम सभी दूध के धूले नहीं हैं लेकिन हमें यूं इस तरह ड्रग एडिक्ट बोलना बेहद गलत है। हेमा ने कहा, ‘बॉलीवुड का बहुत ज्यादा अपमान हो रहा है। मैं यह नहीं कह रही कि हम सभी दूध के धूले हैं। लेकिन हम सभी को ड्रग्स एडिक्ट कहना है शर्मनाक और असहनीय है। मैं 40 साल से बॉलीवुड का हिस्सा रही हूं। मैंने कभी किसी के साथ गलत नहीं किया और ना ही किसी ने मेरे साथ गलत किया।’

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल आने के बाद कई खुलासे हुए। इस केस में दीपिका पादुकोण से लेकर सारा अली खान और श्रद्धा कपूर का नाम सामने आया। जहां एक तरफ कुछ स्टार्स बॉलीवुड से ड्रग्स को खत्म करने की मांग कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर इंडस्ट्री का एक हिस्सा बचाव भी कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.