ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

नीतीश बोले-उनके पास न विजन, न अनुभव- जो मन में आता बोल देते हैं

औरंगाबाद। जदयू प्रमुख एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को यहां औरंगाबाद और रोहतास में अपनी चुनावी सभाओं में नाम लिए बिना लालू परिवार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर खूब तंज कसे। कहा कि उनके पास न कोई विजन है और न ही अनुभव। जो मन में आया बोल देते हैं। राजद सरकार के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि मुखिया ने ऐसा काम किया तभी तो आज अंदर हैं।

मौका दीजिएगा तो हम सेवा करेंगे

नीतीश ने कहा कि केंद्र सरकार बिहार के विकास के लिए काफी प्रयासरत है। मौका दीजिएगा भाई तो हम तो सेवा करेंगे। हम काम ही करते हैं। लोगों की सेवा करना मेरा मूल काम है। हमने हाशिए पर रहे लोगों को मुख्य धारा में लाने का काम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरुष और महिलाएं मिलकर काम करेंगे तभी बिहार का विकास होगा। महिलाओं और बच्चियों की पढ़ाई के लिए हमारी सरकार ने बेहतर काम किया। बच्चियों के लिए पढ़ाई में साइकिल वितरण योजना काफी लाभकारी साबित हुई।

शिक्षा के क्षेत्र में हुआ बेहतर कार्य

नीतीश ने कहा कि पहले अपराध की घटनाएं चरम पर थी़ं, आज स्थिति आपके सामने है। एक व्यक्ति की आय में बिहार में 10.50 फीसदी बढोतरी हुई। शिक्षा, स्वास्थ्य में पूरे बिहार में बेहतर कार्य हुआ। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना छात्रों के लिए लाभकारी साबित हुई। महिलाओं को सरकारी सेवाओं में 35 फीसदी आरक्षण दिया। उन्होंने कहा कि हर घर बिजली, हर घर शौचालय, हर घर पक्की सड़क और हर घर नल का जल पहुंचाने का लक्ष्य दो माह के अंदर पूरा हो जाएगा। अब प्रखंड को अनुमंडल और अनुमंडल को जिले बनाने का काम करेंगे। आगे लड़की को इंटर परीक्षा पास होने 25 हजार देंगे और स्नातक करने पर पचास हजार देंगे। अगली बार मौका दीजिएगा सभी खेतों तक सिंचाई की व्यवस्था करेंगे। हर शहर और बाजार में बाइपास बनाएंगे। जहां सुविधा नहीं होगी फ्लाई ओवर के माध्यम से जोड़ेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.