ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कमलनाथ के मंच पर पहुंचने से पहले ही आपस में भिड़े कांग्रेस नेता

मुरैना: उपचुनाव को लेकर एक ओर जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रचार प्रसार में व्यस्त हैं, तो वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में ही लड़ रहे हैं। जी हां, मुरैना में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मंच पर आने से पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक बलबीर डंडोतिया और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वृन्दावन सिंह सिकरवार आपस में ही भिड़ गए, इस बीच पास में ही मौजूद अन्य कांग्रेसियों ने बीच बचाव किया।

मुरैना के सुमावली विधानसभा के बागचीनी चौराहे पर हो रही कांग्रेस की आमसभा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी पहुंचे हैं। लेकिन उनके मंच पर पहुंचने से पहले ही जो तस्वीर कांग्रेस नेताओं की सामने आई वो खुद कांग्रेस के लिए सही नहीं है। दरअसल कमलनाथ का स्वागत करने के लिए दो वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आपस में भिड़ गए औऱ धक्का मुक्की पर उतारू हो गए, इस बीच मंच पर मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने दोनों को अलग करवाया, आप वीडियो में भी साफ देख सकते हैं कि किस तरह दोनों नेता आपस में उलझे हुए हैं।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर प्रचार प्रसार में व्यस्त हैं। इसी क्रम में वे मुरैना की सुमावली विधानसभा में अजब सिंह कुशवाहा के लिए आम सभा करने पहुंचे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.