ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर चिंतित है मध्य प्रदेश कांग्रेस

भोपाल: विधानसभा की 28 सीटों पर होने वाले महामुकाबले में बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में किसी भी सिंधिया समर्थक नेता को जगह नहीं मिली है। वहीं खुद सिंधिया को भी 10वां नंबर मिला है। इसे लेकर कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट के जरिए बीजेपी में सिंधिया की स्थिति को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में सिंधिया का एक भी समर्थक शामिल नहीं, ख़ुद सिंधिया का नाम 10 वे नंबर पर…कल डिजिटल रथ से भी ग़ायब थे। कांग्रेस में चुनाव अभियान समिति के प्रमुख थे। क्या हालत हो गयी भाजपा में ? भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर भी ग़ायब ?

बता दें कि भाजपा ने इस सूची में 30 प्रचारकों के नाम शामिल किए हैं। इसमें सिंधिया के किसी भी समर्थक का नाम शामिल नहीं है और साथ ही बीजेपी प्रत्याशियों के लिए जनसभाओं में डटे ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम 10 वें नंबर पर है। वहीं भोपाल से साध्वी प्रज्ञा को भी बीजेपी के स्टार प्रचारकों में शामिल नहीं किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.