ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश : मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, जेल भेजे गए आरोपी

बालाघाट। देश में दुष्कर्म का एक नया मामला सामने आया है। यह घटना मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले की है, जहां एक मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ साहूमिक दुष्कर्म किया गया। मामले में पीड़िता के भाई ने शिकायत दर्ज करवाई है जिसके आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह घटना नौ अक्टूबर की है। बता दें कि इस महीने की शुरूआत में भी प्रदेश में दुष्कर्म का मामला सामने आया था, जिसमें एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था।

ताजा मामला बालाघाट जिले का है, जहां मलाजखंड पुलिस ने पीड़िता के भाई की शिकायत के आधार पर युवती के गांव के ही दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मलाजखंड थाना प्रभारी राजू सिंह बघेले ने बताया है कि वारदात नौ अक्टूबर की है। गांव के दो लड़के युवती को गांव के खेत की ओर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। दो दिन पीड़िता ने अपने स्वजन को दुष्कर्म के संबंध में जानकारी नहीं दी। 11 अक्टूबर को पीड़िता ने रोते हुए स्वजनों को अपने साथ हुई घिनौनी वारदात के बारे में बताया तब मामले की 11 अक्टूबर की देर रात शिकायत दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के बाद मामले को जांच में लेकर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमवार की देर रात दो आरोपितों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की है। मंगलवार को बैहर कोर्ट में पेश किया गया है। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.