ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

India China Talks: 7वें दौर की वार्ता रही सकारामक, लेकिन नहीं निकला कोई तात्कालिक नतीजा

नई दिल्ली। कूटनीतिक व सैन्य मोर्चे पर भारी तनाव और तनातनी के बावजूद भारत और चीन पूर्वी लददाख में एलएसी पर कायम सैन्य टकराव को हल निकालने के लिए बातचीत का दौर जारी रखने पर सहमति जताई है। सोमवार को हुई कमांडर स्तर की सातवें दौर की वार्ता में तनातनी के हल का कोई तात्कालिक नतीजा नहीं निकला है। लेकिन भारत और चीन ने इस बात पर सहमति जताई कि गतिरोध का दोनों देशों को स्वीकार्य हल निकाले जाने तक बातचीत का सिलसिला जारी रहेगा। सैन्य स्तर की इस अहम वार्ता के ठोस परिणाम को लेकर वैसे भी बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं की जा रही थी।

पूर्वी लददाख में भारत के चुशूल सेक्टर में सोमवार को 12 घंटे से अधिक चली मैराथन वार्ता को लेकर दोनों देशों ने मंगलवार को यह संयुक्त बयान जारी किया। भारतीय सेना की ओर से जारी संयुक्त बयान में कहा गया है कि कमांडर स्तर की वार्ता में भारत-चीन सीमा के पश्चिमी सेक्टर में एलएसी पर सैनिकों को हटाने के मसले पर दोनों पक्षों ने अपने-अपने नजरिये के हिसाब से गंभीर, गहन और रचनात्मक चर्चा की।

संयुक्त बयान में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच 10 सितंबर को बनी सहमति का भी जिक्र किया गया है। इसमें कहा गया है कि भारत और चीन आपसी मतभेद को विवाद में न बदलने देने और सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त रूप से शांति बनाये रखने पर सहमत हुए हैं। साथ ही भारत और चीन अपने नेताओं के बीच बनी महत्वपूर्ण समझ को गंभीरतापूर्वक कार्यान्वित करने को लेकर भी सहमत हुए हैं।

एलएसी पर सैन्य टकराव को खत्म करने के लिए दोनों देशों के बीच जारी सैन्य और कूटनीतिक स्तर की वार्ता की धीमी रफ़तार को देखते हुए इस बात की आशंका बढती जा रही है कि पूर्वी लददाख के कई दुर्गम अग्रिम मोर्चो पर तैनात दोनों देशों की सेनाएं ठंढ और बर्फ के मौसम में भी आमने सामने डटी रह सकती हैं। भारतीय सेना और वायुसेना ने चीनी सेना से टकराव की गंभीरता को देखते हुए पहले ही ठंढ के प्रतिकूल मौसम में सैनिकों को वहां तैनात रखने के लिए साजो सामान से लेकर उपकरण तक वहां पहुंचा दिए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.