ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Goa Gas Leak: गोवा में एक फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक होने से हादसा, एक मजदूर की मौत

पणजी।  गोवा में एक फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक होने से हादसा हो गया है। इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि चार अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को बताया कि दक्षिण गोवा में कुनकोलिम औद्योगिक एस्टेट में प्रसंस्करण इकाई में सीफ़ूड में अमोनिया गैस का रिसाव हुआ, जिससे यह हुई। पुलिस के मुताबिक यह घटना शुक्रवार की तड़के हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि संयंत्र के परिसर में अमोनिया गैस लीक हो गया और इसकी वजह से एक मजदूर की मौत हो गई। इस घटना में चार अन्य को एक अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनका वर्तमान में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि घटना तब हुई जब मजदूर सो रहे थे।

पुलिस ने बताया कि घटना तब हुई जब मजदूर सो रहे थे। इस बीच, गोवा औद्योगिक विकास निगम(GIDC), जो औद्योगिक संपदा का प्रबंधन करता है, उन्होंने कहा है कि वह इस घटना की जांच करेंगे। जीआईडीसी के अध्यक्ष ग्लेन टिक्लो ने कहा कि फैक्ट्री की स्थिति को लेकर पहले एक नोटिस कारखाना प्रबंधन को जारी किया किया गया था, लेकिन इस पर फैक्ट्री ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि हम घटना की जांच कर रहे हैं।

विशाखापट्टनम गैस लीक हादसा

विशाखापत्तनम में गैस लीक का मामला 7 मई को सामने आया था। इस गैस लीक हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में आसपास के गांवों के हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए थे। करीब दो दर्जन लोगों की हालत गंभीर थी। कृत्रिम रबर बनाने में इस्तेमाल होने वाली गैस स्टीरीन के प्रभाव में आने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। यह हादसा तड़के ढाई बजे के करीब हुआ था, जब लोग सो रहे थे और वे इस गैस के प्रभाव में आ गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.