ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

MP में ईवीएम के स्ट्रांग रूम में लगी आग, कई मशीने जलकर राख

खरगोन: मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर 3 नवंबर को होने वाले उपचुनाव से पहले एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां खरगोन जिले में स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम मशीनों के कमरे में आग लगा गई। जिसमें करीब 271 ईवीएम रखी गई थीं। इसमें कई मशीने जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। ईवीएम में आग लगने की वजह से स्थानीय प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं। वहीं कांग्रेस नेता ने इसे साशिज करार दिया है और कहा कि इस घटना की गहराई से जांच होनी चाहिए।

दरअसल, राज्य में उपचुनाव की तैयरियां जोरों पर हैं। लेकिन इसी बीच एक बड़ी लापरवाही सामने आई जहां लोगों की वोटिंग के लिए खरगौन के विधानसभा संख्या 185 के पीजी कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम में आग लग गई। आग लगने की खबर मिलते ही जिले के कलेक्टर सहित कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मशीनों को बाहर निकाल कर कमरे की स्थिति की जांच की गई।

वहीं स्ट्रांग रूम में आग लगने पर कांग्रेस के एक नेता ने सवाल उठाया है। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी रहे गोविंद मुजाल्दे ने कहा कि ईवीएम जलाई गई है या स्ट्रांग रूम में आग लगाई गई है ये जांच होनी चाहिए। वही खरगोन कलेक्टर ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.