ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

ड्यूटी दौरान कोरोना की चपेट में आए थाना प्रभारी गोपाल सिंह जगेत का निधन

जबलपुर: जबलपुर में अपने कर्तव्यों का पालन करते करते कोरोना संक्रमित खतौला थाना प्रभारी गोपाल सिंह जगेत का निधन हो गया। वे 18 सितंबर को ड्यूटी के दौरान कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे और उन्हें सिटी हास्पिटल में भर्ती कराया गया  था, दौरान इलाज के दौरान शनिवार तड़के साढ़े 4 बजे उनका निधन हो गया।

जानकारी लगते ही जिले में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारी एवं थाना प्रभारी तत्काल सिटी अस्पताल पहुंचे एवं अस्पताल में मौजूद परिजनों से चर्चा की, परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार जिला विदिशा में करने हेतु बताया गया जिस पर दिवंगत निरीक्षक गोपाल सिंह जगेत के पार्थिव शरीर को विदिशा ले जाये जाने की सम्पूर्ण व्यवस्थाए की गई। इससे पहले वरिष्ठ अधिकरियों की उपस्थिति में जांबाज सिपाही को सलामी दी गई तत्पश्चात श्रद्धांजली तथा पुष्पांजली अर्पित करते हुए उनके पार्थिव शरीर को जिला विदिशा इंद्रपस्थ कालोनी के लिए परिजनों के साथ रवाना किया गया ।

बता दें कि गोपाल सिंह रायसेन के ग्राम टेकापार कला थाना सुल्तानगंज के मूल निवासी थे वर्तमान में पूरा परिवार जिला विदिशा की इंद्रपस्थ कालोनी में रह रहा है। परिवार में पत्नी एवं 2 बेटियां तथा एक बेटा है, एक बेटा एवं एक बेटी की शादी हो चुकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.