ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

मुंबई के बल्लेबाज ने कहा, रोहित शर्मा पर आंख बंद करके भरोसा करता हूं, जो भी कहा- मैंने किया

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी मुबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि वह कप्तान रोहित शर्मा की बातों पर आंख बंद करके भरोसा करते हैं। राजस्थान के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए इस बल्लेबाज ने 47 गेंद पर 79 रन की नाबाद पारी खेली थी।

एक अंग्रेजी वेबसाइट से बात करते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा, “मैं दोनों तरह की भूमिका का मजा उठाता हूं, मैंने अपने विकल्प खुला रखा है। यहां तक कि मैं जब घरेलु क्रिकेट में मुंबई की टीम के लिए खेलता था तो नीचले क्रम में बल्लेबाजी की और फिर प्रदर्शन के आधार पर मुझे उपरी क्रम में मौका दिया गया। केकेआर के लिए मैंने नीचले क्रम में बल्लेबाजी की थी और जब मैंने मुंबई के लिए खेला तो उन्होंने मुझे पारी को बनाने की जिम्मेदारी दी।”

“पिछले दो-तीन साल में मैं परिपक्व हो चुका हूं। मुझे ये बात साफ हो गई है कि कैसे खेलना है और किस तरह का अप्रोच रखना है। मैंने इस बात को जाना कि अगर चीजों के पीछे भागता रहूं तो वो दूर होती जाती है। ऐसा करने से बेहतर है मैं छोटी चीजों पर ध्यान लगाउं जो मैं कर सकता हूं। अगर मैं लक्ष्य पर ही सारा ध्यान लगा दूंगा तो प्रक्रिया गुम हो जाएगी। मुझे तो यही लगता है कि प्रक्रिया को ज्यादा महत्व देना चाहिए।”

सूर्यकुमार को रोहित शर्मा के बातों पर काम करने से फायदा मिला है उन्होंने कहा, “2018 से जब मैंने मुंबई के लिए उपरी क्रम में खेलना शुरू किया तो उन सभी चीजों को किया जो कुछ उन्होंने बताया। मैंने कुछ भी अलग करने की कोशिश नहीं कि है उनके उपर आंख बंद करके भरोसा करता हूं। मुझे अच्छे से पता है कि मेरा खेल कैसा था लेकिन मैं यह भी जानता था कि वह क्या कहने की कोशिश कर रहे थे। वो हमेशा ही मेरे लिए मौजूद होते हैं चाहे मैदान पर, खेल के दौरान, प्रैक्टिस सेशन में और जिम में भी।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.