ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Facebook Messenger और Instagram डायरेक्ट मैसेज हुए मर्ज, अब बदल जाएगा चैटिंग का अंदाज

नई दिल्ली। पिछले काफी समय से खबरे सामने आ रही हैं कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook अपने ऐप्स Whatsaap, Messenger और Instagram को मर्ज करने की प्लानिंग कर रहा है। वहीं अब यूजर्स के लिए अच्छी खबर है कि कंपनी ने Messenger और Instagram के डायरेक्ट मैसेज को मर्ज कर दिया है। साथ ही अपडेट को रोलआउट करना भी शुरू कर दिया है। अब यूजर्स बिना किसी रूकावट के Messenger से Instagram पर और Instagram से Messenger पर आराम से मैसेज भेज सकेंगे।

यह जानकारी Facebook ने अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिए शेयर की है। जिसमें बताया गया है कि फोटो शेयरिंग ऐप Instagram के डायरेक्टर मैसेज को Facebook Messenger के साथ मर्ज कर दिया गया है। जो कि यूजर्स के लिए एक बेहद ही खास एक्सपीरियंस होगा। बता दें कि Instagram ने Facebook Messenger के होने वाले नए फीचर को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। जिसके बाद Instagram यूजर्स Facebook Messenger पर डायरेक्ट मैसेज कर सकेंगे।

Facebook ब्लॉग पर जानकारी दी गई है कि यूजर्स इस मर्ज किए गए फीचर का लाभ उठा सकते हैं। लेकिन अगर वह मैसेज के लिए Instagram और Facebook Messenger को मर्ज नहीं करना चाहते तो उन्हे अलग—अलग रख सकते हैं। यह विकल्प यूजर्स की मर्जी और सुविधा पर निर्भर करता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.