ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में 18 फीसद लोगों में मिली कोरोना से ल़़डने वाली एंटीबॉडी

भोपाल। भोपाल में 7976 लोगों पर किए गए एंटीबॉडी सर्वे ([सीरो सर्विलांस)] में 18 फीसद लोगों में कोरोना से ल़़डने वाली एंटीबॉडी मिली है। सर्वे के तहत सात सितंबर से 21 सितंबर के बीच शहर के सभी 85 वार्डो से लोगों के रक्त के सैंपल लेकर जीएमसी की वायरोलॉजी लैब में एंटीबॉडी की जांच कराई गई थी। यह जानकारी स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव मो. सुलेमान ने सोमवार को कोरोना योद्धाओं के लिए आयोजित सम्मान कार्यक्रम में दी।

मिंटो हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग मौजूद थे। 18 फीसद लोगों में एंटीबॉडी पाए जाने के आधार पर अनुमान लगाया जा सकता है कि भोपाल की करीब 28 लाख की आबादी में पांच लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके होंगे।

बता दें कि वायरस के संक्रमण के बाद उससे ल़़डने के लिए शरीर में एंटीबॉडी बनती है। इसके पहले इंदौर में वहां के सरकारी मेडिकल कॉलेज और जिला प्रशासन द्वारा कराए गए सर्वे में सात फीसद लोगों में एंटीबॉडी मिली थी। एम्स भोपाल ने अगस्त में उज्जैन में 3500 लोगों का सैंपल लेकर जांच की थी। इसमें 11 फीसद लोगों में एंटीबॉडी मिली थी।

इनको किया सम्मानित जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, देवास की जिला पंचायत सीईओ शीतला पटेल, भिंड के सीएमएचओ डा.अजीत मिश्रा, ग्वालियर के लैब टेक्नीशियन दीपक बाथम, इंदौर की महामारी विशेषज्ञ अंशुल मिश्रा, डाटा मैनेजर अपूर्वा तिवारी, स्टाफ नर्स जयश्री कुलकर्णी। भोपाल के सीएमएचओ डा. प्रभाकर तिवारी को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.