ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

‘कौन बनेगा करोड़पति 12: सुशांत की मौत को अमिताभ ने बताया ‘दर्दनाक’, बिग बी की बात सुन फिर नम हुईं लोगों की आंखें

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन के पाॅपुलर क्विज शो  ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नए सीजन का आगाज हो गया है। कोरोना वायरस  के चलते इस शो को लम्बे गैप के बाद ऑनएयर किया गया है। इस शो  के पहले एपिसोड के ऑनएयर होते ही फैंस ने धमाकेदार अंदाज में बिग बी का स्वागत किया है। वहीं इस शो के दौरान कई आइकॉनिक मूवमेंट्स को भी फैंस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

 ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ के पहले एपिसोड में जिस तरह से अमिताभ ने सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है, उसे देखकर एक बार फिर सबकी आंखें नम हो गई। दरअसल, अमिताभन ने शो की पहली कंटेस्टेंट आरती जगताप से सुशांतकी आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ से जुड़ा सवाल पूछा। सवाल था कि इस फिल्म से किस एक्ट्रेस ने अपना डेब्यू किया है? इसके बाद बिग बी ने सुशांत को याद करते हुए लंबी सांस ली और उनके निधन को ‘दर्दनाक’ बताया।

Bollywood Tadka

बिग बी ने जिस तरह सुशांत को जिस तरह से याद किया उसे देख सब काफी दुखी हुए। सोशल मीडिया पर लोग उनका शुक्रिया अदा कर रहे है और ये भी कह रहे हैं कि काश बिग बी ने सुशांत को लेकर पहले कुछ कहा होता।

Bollywood Tadka

एक यूजर ने लिखा- ‘केबीसी 12 में आज दिल बेचारा की बात करते हुए जब अमिताभ बच्चन सर ने सुशांत के नाम के आगे स्वर्गीय लगाया तो दिल बहुत दुखा।’

जानकारी के लिए बता दें कि बिग बी बाॅलीवुड के उन स्टार्स में से एक हैं जिन्होंने सुशांत केस में अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस वजह से लोग उन पर कई बार निशाना भी साध चुके हैं। लोगों का मानना था कि अगर अमिताभ बच्चन इस घटना पर कुछ कहते तो उसका प्रभाव ज्यादा पड़ता।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.