ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज आज करेंगे कोरोना योद्धाओं का सम्मान

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को यहां मिंटो हॉल में सुबह 11 बजे प्रदेश के चिकित्सा क्षेत्र के कोरोना योद्धाओं का सम्मान करेंगे। उन्हें सेवा सम्मान व प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री कोरोना महामारी में योगदान देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों से बात भी करेंगे।

सम्मानित होने वाले कोरोना योद्धाओं में डॉ. लोकेंद्र दवे, डॉ. उमेश शुक्ला भी शामिल

सम्मानित होने वाले कोरोना योद्धाओं में भोपाल के चिकित्सक डॉ. लोकेंद्र दवे, डॉ. उमेश शुक्ला, वार्डबॉय मोहम्मद वसीम, सफाईकर्मी शिवकली, सागर के सहायक प्राध्यापक मेडिसिन डॉ. मनीष जैन, इंदौर की स्टाफ नर्स जयश्री कुलकर्णी और ग्वालियर के लैब टेक्नीशियन दीपक बाथम शामिल हैं।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री रहेंगी मौजूद, कोरोना योद्धाओं के सम्मान में वीडियो फिल्म भी दिखाई जाएगी

स्वास्थ्य विभाग व चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान कोरोना योद्धाओं के सम्मान में वीडियो फिल्म भी दिखाई जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.