ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कृषि बिल के विरोध में बड़े प्रदर्शन की तैयारी में कांग्रेस, गांधी जयंती पर होगा आंदोलन

छिंदवाड़ा: कांग्रेस छिंदवाड़ा में दो अक्टूबर को कृषि अध्यादेशों के विरोध प्रदर्शन करेगी। केंद्र की मोदी सरकार पर कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा है कि इन बिलों से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। इसलिए छिंदवाड़ा में महात्मा गांधी की जयंती पर कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करेगी।

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिल पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पंजाब और हरियाणा के किसान खासतौर पर इस बिल का विरोध कर रहे हैं। वहीं छिंदवाड़ा में कांग्रेस ने कृषि विषयों पर पारित तीन आदेशों के विरोध में महात्मा गांधी की जयंती पर धरना प्रदर्शन करने की बात कही है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर, तीन मुद्दों पर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि किसानों की बढ़ती परेशानियों के लिए बीजेपी जिम्मेदार है। गंगा प्रसाद तिवारी ने कहा कि यह तीनों अध्यादेश किसान विरोधी हैं जिससे किसानों को काफी दिक्कतें होगी। कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार लगातार ऐसे काम कर रही है। जिससे किसानों का अहित हो रहा है। कांग्रेस लगातार मोदी सरकार द्वारा लाए गए गलत अध्यादेशों का विरोध करेगी। इसलिए 2 अक्टूबर को छिंदवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.