ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र से अभी नहीं हटेगा लॉकडाउन, उद्धव ठाकरे बोले- नहीं हो सकते लापरवाह

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को ऐलान किया कि राज्य में 30 जून के बाद भी लॉकडाउन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या में वृद्धि जारी है, जिसके चलते लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

ठाकरे ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अधिक मात्रा में भीड़भाड़ की गई तो लॉकडाउन का कठोरता से पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम लापरवाह नहीं हो सकते, अगर हम इस तरह का बर्ताव करते हैं तो कोरोना वायरस हमारा इंतजार कर रहा है। अगर कोई बहुत जरूरी काम नहीं है को कृपया घर से बाहर न निकलें।

वहीं सीएम ने कहा कि कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित मुंबई में ‘चेज द वायरस’ पहल के अच्छे परिणाम सामने आए और अब इसे राज्य के दूसरे हस्सों में भी लागू किया जाएगा। अभियान के तहत कोविड-19 रोगी के निकट संपर्क में आने वाले 15 लोगों को आवश्यक रूप से संस्थागत पृथक-वास केंद्र में रखा जाएगा, जबकि समुदाय के नेता लोगों को संस्थागत पृथक-वास केंद्रों में अन्य बीमारियों, भोजन और अन्य सुविधाओं की जानकारी देंगे। साथ ही वे क्लीनिक के समय के बारे में भी बताएंगे। इसे 27 मई को शुरू किया गया था।

मुख्यमंत्री ने टेलीविजन से दिए गए संबोधन में कहा कि मुंबई में हमें चेज द वायरस अभियान के अच्छे परिणाम मिले और अब हमने इसे पूरे राज्य में लागू करने का निर्णय किया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अभियान का विस्तार करने की मांग की है ताकि महाराष्ट्र कम कीमत पर गरीबों को खाद्यान्नों की आपूर्ति कर सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.