ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

LAC पर चीन की चाल का खुलासा! मार्शल आर्ट के लड़ाकों ने किया था भारतीय सेना पर हमला

पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन की सेना के बीच हुई झड़प को लेकर देश में आज भी गुस्सा है। इस खूनी झड़प में भारत ने अपने 20 जवानों को खो दिया था। हालांकि हमारे बहादुर जवानों ने भी मरते दम तक निहत्थे होने के बावजूद चीनी सैनिकों का डटकर सामना किया था। इस बीच खुलासा हुआ है कि हमारी सेना ने चीनी सेना से नहीं बल्कि मार्शल आर्ट में माहिर हत्यारों से लोहा लिया था।

आधिकारिक सैन्य समाचार पत्र चाइना नेशनल डिफेंस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना से पहले ही तिब्बत की राजधानी ल्हासा में चीनी सेना ने पांच नए मिलिशिया डिवीजन को तैनात कर दिया था। इस डिवीजन में चीन के माउंट एवरेस्ट ओलंपिक टॉर्च रिले टीम के पूर्व सदस्यों के अलावा मार्शल आर्ट क्लब के लड़ाके शामिल थे। इससे साफ हो गया है कि इस झड़प के लिए चीन लंबे वक्त से प्लानिंग कर रहा था।

दरअसल भारत और चीन के बीच 1996 में हुए समझौते के तहत दोनों देश के सैनिक सीमा पर हथियारों का इस्तेमाल नहीं करते हैं. साथ ही गोला-बारूद फेंकने की भी इजाजत नहीं है। ऐसे में चीन ने मार्शल आर्ट में ट्रेन्ड जवानों को एलएसी पर तैनात कर दिया था, इसमें कुछ पर्वतारोही भी शामिल थे। बता दें कि मार्शल आर्ट युद्ध की एक पुरानी कला है। इसका इस्तेमाल आमतौर पर सेल्फ डिंफेस के लिए किया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.