ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और कांग्रेस नेता जयराम रमेश ट्विटर पर भिड़े, जानें क्‍या था मामला

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और कांग्रेस नेता जयराम रमेश बुधवार को इंटरनेट मीडिया पर भिड़ गए। रमेश संसद के शीतकालीन अधिवेशन रद किए जाने को लेकर हमलावर थे, तो पुरी ने कहा-वह फैसला कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते लिया गया था। रमेश ने कहा, यह फैसला विपक्ष से चर्चा के बगैर लिया गया। ट्विटर पर पहले रमेश ने सरकार के इस दावे पर आपत्ति जताई कि विपक्ष के नेताओं के साथ चर्चा करने के बाद संसद का शीतकालीन सत्र आहूत नहीं किया गया।

मसला संसद सत्र और नई संसद का था

मंगलवार को दिन में रमेश ने ट्वीट किया- 15 दिसंबर को राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने उन्हें बताया कि संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी से उनकी बात नहीं हुई है। चार मिनट बाद आजाद ने फिर बताया कि सरकार ने उनसे संसद सत्र को लेकर कोई बात नहीं हुई है। इसलिए जोशी इस तरह का निम्न स्तरीय खेल न खेलें। रमेश ने कोविड-19 महामारी के चलते संसद सत्र को आहूत न करने के फैसले पर यह बात कही।

रमेश ने शहरी विकास मंत्री पुरी पर नए संसद भवन के निर्माण के संबंध में अक्टूबर 2019 में संकल्प लिए जाने के बयान पर आपत्ति जताई। कहा, पुरी पूरी तरह से असत्य बोल रहे हैं। राज्यसभा में कोई संकल्प नहीं आया था। उल्लेखनीय है कि रमेश कांग्रेस की ओर से राज्यसभा में मुख्य सचेतक हैं। जवाब में पुरी ने ट्वीट किया- यह किसी सदन का संकल्प नहीं था। बल्कि सरकार का संकल्प था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.