ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

सेवानिवृत्त आईएएस रमेश थेटे ने दी सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान पर आपित्त दर्ज कराते हुए सेवानिवृत्त आईएएस रमेश थेटे ने कहा कि राज्य सरकार को सांसद के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट में एफआईआर दर्ज कराना चाहिए। वहीं भाजपा को इस तरह का बयान देने वाली सांसद को निष्कासित करना चाहिए। ऐसा नहीं हुआ, तो हम विधिवेत्ताओं से बात करके एफआईआर कराएंगे और जनांदोलन भी खड़ा करेंगे। सांसद ठाकुर ने पिछले दिनों सीहोर में आयोजित क्षत्रिय सम्मेलन में कहा था कि ‘शूद्र को शूद्र कह दो, तो बुरा लग जाता है।”

सेवानिवृत्त आईएएस थेटे ने मीडिया से चर्चा में कहा कि दलित वर्ग आपके सामने क्यों झुके। आप 2024 में प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं, तो इन (सांसद) पर कार्यवाही क्यों नहीं करते। कोई शूद्र की तरह कैसे रह सकता है। थेटे ने कहा कि यह असंवैधानिक शब्द है। कानून बनाने वाले ही जब ऐसा करेंगे, तो कौन सुनेगा। इसलिए एट्रोसिटी एक्ट में सांसद पर कार्यवाही होना चाहिए और इसमें सरकार को पहल करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि दूसरे संगठन एफआईआर कराने के प्रयास कर रहे हैं। यदि वे सफल नहीं हुए, तो मैं खुद आगे आऊंगा। विधिवेत्ताओं से परामर्श कर एफआईआर कराई जाएगी और जनांदोलन खड़ा करेंगे। क्योंकि इस देश में बदलाव केवल सामाजिक क्रांति से आ सकता है।

पदोन्नत‍ि नहीं मिलने सहित एक अन्य मामले को लेकर शिवराज सरकार से नाराज थेटे ने सेवानिवृत्ति को गुलामी से मुक्ति बताया। उन्होंने कहा कि मैं घोषणा करता हूं, मेरी जान चली जाए, तो मैं इस वर्ग का अपमान नहीं होने दूंगा। जब उनसे राजनीति में आने का सवाल किया गया तो थेटे ने कहा कि बाबा साहब का रास्ता छोड़कर मैं राजनीति में कभी नहीं आऊंगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.