ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

सिंधिया का कांग्रेस को झटका और बीजेपी को तोहफा, पूर्व मंत्री सरताज की घर वापसी

भोपाल: करीब 25 महीने पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामने वाले पूर्व मंत्री सरताज सिंह ने फिर से भाजपा में वापसी कर ली है। सरताज सिंह ने किसान सम्मेलन के दौरान सीएम शिवराज सिंह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। वे 2018 के विधानसभा चुनाव के पहले सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र से टिकट न मिलने के कारण भाजपा छोड़कर कांग्रेस में चले गए थे और वे कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे। बताया जा रहा है कि तब भी सरताज सिंह ज्योतिरादित्य सिंधिया के कहने पर कांग्रेस में शामिल हुए थे और अब भी  ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए ही उन्होंने भाजपा ज्वाइन की है।

इससे पहले गुरुवार को एक बयान में सरतार सिंह ने कहा था कि वे सिंधिया के साथ ही भाजपा में आ रहे हैं। वे हाल ही में सिंधिया के भोपाल दौरे के दौरान अपने समर्थको के साथ सिंधिया से मिलने भी पहुंचे थे तभी से उनके भाजपा में वापसी के कयास लगाए जा रहे थे।

बता दें कि सरताज सिंह भाजपा से 5 बार सांसद, 2 बार विधायक रह चुके हैं। वे केंद्र में एक बार स्वास्थ्य मंत्री तथा प्रदेश में वन व लोक निर्माण मंत्री रह चुके हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने उन्हें उनकी उम्र ज्यादा बताते हुए टिकट नहीं दिया था और तब सरताज सिंह फूटफूट कर रोए थे। इसके कुछ ही देर बाद उन्होंने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.