ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

अब 20-20 के मूड में CM शिवराज, बोले- माफियाओं को जड़ से उखाड़ फेंकना है

भोपाल: कैबिनेट की अहम मीटिंग से पहले मंगलवार को सीएम शिवराज सिंह एक्शन मूड में दिखे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों के साथ मीटिंग की और कहा कि सभी मंत्री अपने विभाग के साथ साथ निगम मंडल से जुड़े कार्यों को गति दें और कार्यों पर नजर रखें। शिवराज सरकार आज से मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन के जबाव में किसान सम्मेलन शुरु करने जा रही है। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह तीनों कानून क्रांतिकारी कानून है इनसे किसानों की जिंदगी बदल जाएगी, मोदी जी ने एक लॉन्ग टर्म प्लानिंग की है जिसका असर भविष्य में देखने को मिलेगा। वहीं उन्होंने माफियाओं के खिलाफ अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अब 20-20 खेलना है, आप सब सरकार का मूड देख रहे हैं,  सारे माफियाओं को जड़ से उखाड़ फेंकना है

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों के साथ संवाद में कहा कि आज से मध्य प्रदेश में किसान सम्मेलन शुरू कर रहे हैं, वे खुद उज्जैन और भोपाल में रहेंगे,अन्य स्थानों पर अन्य नेता भेजे जा रहे हैं। सीएम ने कहा कि यह तीनों कानून किसान के पक्ष में है और इसका असर भी अब देखने को मिलने लगा है। इस दौरान उन्होंने पिपरिया को उदाहरण भी दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि एक प्राइवेट कंपनी ने किसानों से ₹3000 में उनकी उपज खरीदने का तय किया था कंपनी ने अपने कॉन्ट्रैक्ट से मुकरी लेकिन एसडीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किसानों को वो रेट दिलाया। सीएम ने निर्देश दिए कि एक-एक मंत्री अपने-अपने गृह जिले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करें और किसानों के हित में जो कानून बनाए गए हैं उसका व्यापक मसौदा प्रेस और जनता के सामने रखें।

सीएम ने आगे कहा कि सभी बहुत तेज गति से काम कर रहे हैं,  कुछ नए इनिसिएटिव भी लिए हैं। 18 दिसंबर को जो राहत राशि कांग्रेस की सरकार ने रोक दी थी उसे डालने जा रहे हैं 35 लाख 50 हजार किसानों को 1600 करोड़ रुपए डालेंगे। यह राशि का एक हिस्सा होगा दूसरा हिस्सा भी किसानों के खातों में देंगे। 18 दिसंबर को मुख्य कार्यक्रम विदिशा में होगा जिसमें सीएम शिवराज खुद शामिल होंगे। वहीं अन्य जिलों में होने वाले कार्यक्रमों में अन्य मंत्री उपस्थित रहेंगे जिनकी घोषणा जल्द की जाएगी। शिवराज सिंह ने आगे कहा कि 4 जनवरी को वे कलेक्टर कमिश्नर कॉन्फ्रेंस की दोबारा करेंगे। प्रशासनिक कसावट के लिए यह कॉन्फ्रेंस रहेगी, यह हमारा प्रशासन का भागीरथी प्रयत्न है। उन्होंने बताया कि इस बार की कॉन्फ्रेंस में निर्णय लिया है कि जब संबंधित विभाग की चर्चा होगी तो उस विभाग के मंत्री भी उपस्थित रहेंगे क्योंकि मंत्रियों को ही अपने विभाग से काम लेना है और जमीनी क्रियान्वयन कराना है।

सीएम शिवराज ने एक बड़े निर्णय के बारे में बताया और कहा कि पहले निगम मंडलों को अधिकारी देखते थे अब निगम मंडल संबंधित मंत्रियों के पास रहेंगे, सीएम ने कहा कि मेरा मानना है कि मंत्री ही निगम मंडल का प्रभार देखें,  यह काम पॉलीटिकल लीडरशिप से ही होने चाहिए। साथ ही निर्देश दिए कि अब 20-20 खेलना है, सब सरकार का मूड देख रहे हैं,  सारे माफियाओं को जड़ से उखाड़ फेंकना है। उन्होंने उन मंत्रियों की तारीफ की जो दिन रात मेहनत कर रहे हैं, जमीन पर जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि सभी को अथाह परिश्रम करना है, मंत्री लीड करे और अफसर पीछे पीछे चले। सारे काम सुशासन की दृष्टि से होने चाहिए,  कार्यों में बारीक से बारीक नजर रखें, आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के लिए हमें काम करना है, सभी काम टाइमलाइन से पूरे हो और उनका जमीनी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.