ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

चिप्स के नाम पर फैक्ट्री में तैयार हो रहा था जहर, हजारों क्विंटल सड़े गले आलूओं समेत केमिकल बरामद

इंदौर: मध्य प्रदेश में मिलावट खोरों के खिलाफ अभियान जारी है। इसी मुहिम के तहत सोमवार को सांवेर रोड़ पर एक बड़े गोरखधंधे का खुलासा हुआ। जहां सड़े गले आलूओं से चिप्स बनाने का काम किया जा रहा था। इंदौर पुलिस ने करीब डेढ़ हजार क्विंटल सड़ा आलू और केमिकल जब्त किया। वहीं कारखाने का संचालक सुखलाल कुमावत मौके से फरार हो गया।

कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर सांवेर रोड़ स्थित अवंतिका नगर में एक कारखाने पर अपर कलेक्टर अभय बेडेकर के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने छापेमारी की। सांवरियां फूड प्रोडक्ट नामक कारखाने में प्रवेश करते ही अधिकारी हैरान रह गए। पूरा कारखाना एक अजीब दुर्गंध से भरा हुआ था।

यह दुर्गंध सड़े हुए आलूओं की थी जिन्हे केमिकल से वॉश कर चिप्स तैयार किए जा रहे थे। एसआरडी चिप्स के नाम पर पैक इन चिप्स को कई फ्लेवर में तैयार किया जाता है। इसके बाद उन्हें पैकिंग कर मार्किट में बिक्री के लिए भेजा जाता है। मौके पर की गई जांच में अधिकारियों ने करीब डेढ़ हजार क्विंटल सड़ा आलू और केमिलक बरामद किया। कारखाने का संचालक सुखलाल कुमावत पुलिस छापेमारी के दौरान भागने में सफल रहा।

लोगों को खिला रहे सीधा जहर
सांवरियां फूड पर जिस केमिकल से सड़े गले आलूओं को धोया जा रहा था वह खाने योग्य नहीं है। इनपर हाईड्रो पावडर है डालकर तैयार किया जाता है। ऐसे में खाद्य पदार्थों में मिलावट करके लोगों को सीधा जहर खिलाया जाता है। पैकिंग और प्रिजर्व मसालों के चक्कर में लोग अनजाने में ही इस जहर का शिकार बन जाते है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.