ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

मनाही के बावजूद खोला गया स्कूल, अब एक साथ 10 बच्चे हुए कोरोना पॉजिटिव

भोपाल: राजधानी भोपाल में एक साथ 10 छात्रों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया। मामला नाट्य विद्यालय का है जहां शैक्षिणिक संस्थानों के बंद होने के बावजूद नियमित रुप से कक्षाएं संचालित की जा रही है। छात्रों में लक्षण पाए जाने पर जांच करवाई गई जिसमें 10 छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। छात्रों को जेके अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने शैक्षणिक संस्थान बंद किए है लेकिन नाट्य विद्यालय में नियमित रूप से कक्षाएं संचालित की जा रही थी और विद्यार्थियों को बुलाया जा रहा था। इसी बीच एक विद्यार्थी में कोरोना के लक्षण देखे जाने पर उसकी जांच कराई गई। जहां छात्र कोरोना पॉजिटिव पाया गया। छात्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही उसके संपर्क में आए सभी छात्रों एवं शैक्षणिक स्टाफ की भी जांच की गई।रिपोर्ट में 26 में से 10 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद संस्थान की क्लास अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। साथ ही फैकल्टी स्टाफ और बच्चों को 3 दिन के होम आइसोलेशन में भेज दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.