ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

मेरठ में RSS के प्रांत सह व्यवस्था प्रमुख आनंद प्रकाश अग्रवाल का निधन, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने जताया दुख

मेरठ। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मेरठ प्रांत व्यवस्था प्रमुख आनंद प्रकाश अग्रवाल (86 वर्ष) का शनिवार देर रात दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। पिछले करीब एक सप्ताह से उनका कोरोना का उपचार चल रहा था। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने दुख जताया है। योगी ने ट्वीट कर परिजनों के प्रति सांत्‍वना व्‍यक्‍त की है।

यह रही उपलब्धि

मूल रूप से शामली के कांधला निवासी आनंद प्रकाश अग्रवाल बचपन में ही संघ से स्वयंसेवक के तौर पर जुड़ गए थे। शास्त्री नगर सेक्टर दो में वह परिवार के साथ रहते थे। संघ के विभाग कार्यवाह अशोक शर्मा ने बताया कि आनंद प्रकाश वर्ष 1994 में यूनियन बैंक से जनरल मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद उन्होंने संघ में विभिन्न दायित्व संभालते हुए 2015 तक प्रांत व्यवस्था प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद उम्र का हवाला देते हुए उन्होंने स्वेच्छा से पद छोड़ दिया और प्रांत सह व्यवस्था प्रमुख की जिम्मेदारी संभालने लगे।

मां को हुआ था कोरोना

वह गाजियाबाद स्थित वरदान सेवा संस्थान चैरिटेबल अस्पताल के उपाध्यक्ष व उत्तराखंड के रुद्रपुर में वनवासी कल्याण आश्रम के कोषाध्यक्ष, केशव भवन मेरठ के अध्यक्ष, उपभोक्ता फोरम के सदस्य, विद्या भारती में विभिन्न पदों पर दायित्व के साथ ही तीन साल स्पेशल मजिस्ट्रेट भी रहे। उनके पुत्र डा. सुधांशु अग्रवाल ने बताया कि बीती 23 नवंबर को उनकी माता विनोद अग्रवाल का भी बीमारी के चलते निधन हो गया था। कोरोना की जांच कराने पर सुधांशु व उनके बेटे की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है।

योगी आदित्‍यनाथ ने किया ट्वीट

“राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मेरठ प्रांत के सह प्रांत व्यवस्था प्रमुख श्री आनंद प्रकाश अग्रवाल जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने परम धाम में स्थान व शोक संतप्त परिजनों को यह कठोर आघात सहने की शक्ति प्रदान करें।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.