ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

पियानो बजाती रही 9 साल की बच्ची, डॉक्टरों ने ब्रेन ट्यूमर का कर दिया सफल ऑपरेशन

ग्वालियर: ग्वालियर में लंबे अरसे से ब्रेन ट्यूमर से जूझ रही एक बच्ची को बिरला अस्पताल के डॉक्टरों ने दूसरी जिंदगी दी है। बिना बेहोश किए सिर्फ बातचीत और पियानो बजाने के दौरान डॉक्टरों ने उसके सिर का दुर्लभ ऑपरेशन कर दिया। इस दौरान डॉक्टरों ने बच्ची के सिर के केवल उसी हिस्से को सुन्न किया जहां बेहद जरूरत थी।

दरअसल, मुरैना जिले के बानमौर कस्बे में रहने वाली 9 साल की सौम्या को मिर्गी के दौरे आते थे। जांच में पता चला कि उसके सिर की हड्डी में ट्यूमर है। यह ट्यूमर उस हिस्से में था जो बेहद नाजुक है और ओपन सर्जरी करने में बच्ची की जान का जोखिम था। इसमें बच्ची को पैरालाइट अटैक की भी संभावना थी। इसलिए डॉक्टरों ने बच्ची को बिना बेहोश किए उसके लगातार बातचीत की और उसे पियानो बजाने के लिए दिया। डॉक्टरों ने अवेक क्रेनियोटॉमी यानी कपाल छेदन प्रक्रिया से हड्डी में छेद कर ट्यूमर निकाल दिया।

घटना 3 दिन पुरानी है बिरला अस्पताल के डॉक्टरों ने अब बच्ची के डिस्चार्ज के बाद उसके फोटो को प्रचारित किया है। बिरला अस्पताल के चिकित्सकों ने इसे अपनी बड़ी सफलता बताया है। शनिवार को इस बच्ची का डिस्चार्ज टिकट बनाकर उसे घर भेज दिया गया।

फिलहाल उसे आराम करने की सलाह दी गई है। डॉक्टरों के अनुसार, अवेक क्रेनियोटॉमी प्रक्रिया में मरीज के उस हिस्से को सुन्न किया जाता है जहां बेहद आवश्यकता होती है। ऑपरेशन के दौरान लड़की ने भी डॉक्टरों को अपने आत्म बल के कारण निराश नहीं होने दिया और अस्पताल के स्टाफ से वह लगातार बात करती रही एवं पियानो बजाती रही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.