ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान में दर्दनाक हादसा-MP के 10 लोगों की मौत, PM मोदी और CM शिवराज ने जताया दुख

रतलाम: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में हुए दर्दनाक हादसे में मध्य प्रदेश के 10 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी मृतक राजस्थान में सांवलिया सेठ की यात्रा पर गए थे और नवविवाहित दो जोड़ों को मंदिर में दर्शन करवाकर लौट थे।हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत कई लोग घायल भी हुए हैं। हादसे पर सीएम शिवराज, पीएम मोदी व राजस्थान के आलोट विधायक मनोड चावला ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार, रतलाम जिले के ताल हायर सेकंडरी स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शंकरलाल मालवीय (परमार)निवासी आक्याकलां के बेटे शिवनारायण (शिवलाल) व बेटी हवा कुंवर की शादी 9 दिसंबर को हुई थी। परिवार दोनों जोड़े 16 पारिवारिक रिश्तेदारों के साथ क्रूजर वाहन से शनिवार दोपहर सांवलियाजी दर्शन करने निकले। जहां वापसी में उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि वाहनों की टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर जीप को सड़क पर 20 मीटर और उसके बाद 5 फीट खाई में घसीटता गया। फिर उसके ऊपर चढ़ गया। जीप सवार 16 लोग जीप व ट्रेलर के नीचे दब गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें निकाला जा सका। इनमें से 5 के शव बुरी तरह कुचल गए थे। हादसे के बाद हर तरफ सनसनी फैल गई। निकुंभ थाना पुलिस सहित बड़ी तादाद में लोग जमा हो गए। जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.