ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

अमेरिका में किसानों के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान महात्मा गांधी की प्रतिमा से तोड़फोड़, लहराये खालिस्तान के झंडे

वॉशिंगटन। देश में किसान आंदोलन की आड़ में कई ताकतें देश विरोधी हरकतें भी कर रही हैं। शनिवार को किसानों की मागों के समर्थन में वॉशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास के सामने प्रदर्शन हुए। इस प्रदर्शन में भारतीय दूतावास के पास लगी बापू की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की गई।

इस घटना से संबंधित एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि बापू की प्रतिमा को प्रदर्शनकारियों ने ढंक दिया है। कुछ लोगों के हाथ में बैनर-पोस्टर भी दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान खालिस्तान के झंडे भी लहराए गए। इससे पहले लंदन में भी भारतीय उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन के दौरान में खालिस्तान के झंडे लहराए गए थे।

किसान आंदोलन समर्थन में अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा समेत कई देशों में प्रदर्शन जारी हैं। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो किसानों के प्रदर्शन का समर्थन कर चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने किसानों के प्रदर्शन पर कहा था कि किसी को भी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने का अधिकार है। कानाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भी किसानों की मांगों का खुलकर समर्थन किया था।

अटल बिहारी वाजपेयी ने 16 सितंबर 2000 को बापू की इस प्रतिमा का किया था अनावरण 

आपको बता दें कि वॉशिंगटन में भारतीय दूतावास के पास लगी महात्मा गांधी की इस प्रतिमा के साथ इसी साल जून में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद हुए प्रदर्शनों के दौरान भी तोड़फोड़ की गई थी। जिसके बाद भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने अमेरिका में मेट्रोपॉलिटन पुलिस और पार्क पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी। बाद में एक्सपर्ट को बुलाकर बापू की प्रतिमा को ठीक किया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 16 सितंबर 2000 को अमेरिका दौरे के दौरान बापू इस प्रतिमा का अनावरण किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.