ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

एडिलेड टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में हुआ बदलाव, इस खिलाड़ी को मिला मौका

नई दिल्ली। India vs Australia: भारत और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 दिसंबर से एडिलेड में शुरू हो रहे डे-नाइट मैच के लिए कंगारू टीम को अपने दल में बदलाव करना पड़ा है, क्योंकि डेविड वार्नर के बाद विल पुकोव्सकी भी पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने बाएं हाथ के बल्लेबाज मार्कस हैरिस को टीम में चुना है, जो पहले टेस्ट मैच में खेल सकते हैं। मार्कस हैरिस ने इंडिया ए के खिलाफ अभ्यास मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी।

सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर चोट की वजह से पहले ही टीम से बाहर हैं। इसके बाद अगले सप्ताह से शुरू हो रहे पिंक बॉल टेस्ट से पहले यंग गन विल पुकोव्सकी भी चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए हैं। वार्नर दूसरे टेस्ट मैच के साथ वापसी कर सकते हैं, जबकि पुकोव्सकी पर अभी फैसला मेडिकल टीम को लेना है। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में डेविड वार्नर की वापसी संभव है, लेकिन भारतीय टीम इसका फायदा उठाना चाहेगी, क्योंक इसके बाद विराट कोहली टीम के साथ नहीं होंगे।

मार्कस हैरिस ने इस समर में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 239 रन की पारी भी शेफील्ड शील्ड में खेली थी। अनकैप्ड पुकोव्सकी डेविड वार्नर की जगह पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जा सकते थे, लेकिन वे कनक्शन से अभी उबर रहे हैं। उधर, कैमरोन ग्रीन भी फील्डिंग के दौरान कनक्शन का शिकार हुए थे और वे दूसरे प्रैक्टिस मैच से बाहर हैं। कप्तान टिम पेन का सबसे बड़ा सिर दर्द पहले मैच में ये रहेगा कि वे किस ओपनिंग जोड़ी के साथ मैदान पर उतरेंगे।

ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम

टिम पेन (कप्तान), सीन एबॉट, जो बर्न्स, पैट कमिंस, कैमरोन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशाने, नैथन ल्योन, माइकल नेसर, जेम्स पैटिंसन, विल पुकोव्सकी, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वेप्सन, मैथ्यू वेड, मार्कस हैरिस (सिर्फ पहले मैच के लिए) और डेविड वार्नर (आखिरी तीन मैचों के लिए)।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.