ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Twitter यूजर्स अब डायरेक्ट Snapchat पर कर सकेंगे ट्वीट शेयर

नई दिल्ली। माइक्रोब्लाॅगिंग साइट Twitter ने पिछले दिनों अपने यूजर्स को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कई फीचर्स पेश किए। जिनमें Tweet Fleets नामक फीचर भी शामिल है। इस फीचर की मदद से 24 घंटे के भीतर ट्वीट की गई फोटोज और वीडियो अपने आप गायब हो जाएंगे। जैसा कि इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सऐप स्टेटस में होता है। वहीं अब कंपनी ने अपने यूजर्स को फोटो शेयरिंग ऐप स्नैपचैट पर डायरेक्ट ट्वीट शेयर करने की अनुमति दे दी हैं। जबकि इससे पहले यूजर्स को स्नैपचैट पर ट्वीट का स्क्रीनशाॅट शेयर करना पड़ता था।

द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, यह सुविधा वर्तमान में आईओएस उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है। लेकिन जल्द ही कंपनी इसे एंड्राइड यूजर्स के लिए उपलब्ध कराएगी। बता दें कि सार्वजनिक ट्वीट पर शेयर बटन दबाने पर यूजर्स को स्नैपचेट पर ट्वीट शेयर करने का विकल्प नजर आएंगा। निजी ट्वीट में यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि यूजर्स ट्वीट का एक स्नैप क्रिएट कर सकते हैैं और इसे लोगों के साथ शेयर भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं यूजर्स ट्वीट को स्नैपचैट पर अपनी स्टोरी में भी आसानी से ऐड कर सकेंगे। ये यूजर्स के लिए बेहद ही खास और अलग अनुभव होगा। ट्विटर का कहना है कि जल्द ही आईओएस यूजर्स को छोटो ग्रुप इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी ट्वीट्स को शेयर करने में सक्षम होगा और इसे जल्द ही एंड्राइड यूजर्स के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा।

बता दें कि ट्विटर ने कुछ समय पहले थ्रेडेड रिप्लाई एक्सपेरिमेंट शुरू किया था लेकिन इस महीने की शुरुआत में यह फीचर बंद कर दिया गया। क्योंकि यूजर्स को इससे चैट को पढ़ने में परेशानी हो रही थी। साथ ही यूजर्स की ओर से इस फीचर को नेगेटिव प्रतिक्रिया दी थी। जिसके बाद कंपनी ने इस ऐप को बंद करने का फैसला लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.