ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

भारत में कोरोना के 24 घंटों में तीस हजार से ज्‍यादा मामले, 98 लाख से पार पहुंचे कुल केस

नई दिल्‍ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार मंद पड़ गई है। बीते 24 घंटों में सिर्फ 30,005 नए मामले सामने आए हैं और 442 लोगों की मौत हुई है। भारत में एक्टिव केस लगातार घट रहे हैं। पिछले 23 घंटों में भी लगभग 3 हजार से ज्‍यादा एक्टिव केस कम हुए हैं। शुक्रवार को 33,494 लोगों ने इस जानलेवा वायरस को मात दी और ठीक हो गए। अब तक 93,24,328 लोग कोरोना वायरस की गिरफ्त से बाहर आ चुके हैं। हालांकि, 1,42,628 लोगों की कोविड-19 के कारण मौत भी हो चुकी है, लेकिन भारत में मृत्‍यु दर अन्‍य कई देशों में की तुलना में काफी कम है। भारत में अब तक 98,26,775 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इस बीच अच्‍छी खबर यह है कि भारत में भी जल्‍द कोरोना वैक्‍सीन आने की उम्‍मीद है, जिसके बाद हालात यकीनन सामान्‍य होते चले जाएंगे।

देश में नमूनों की जांच की संख्या 15 करोड़ के पार

कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए देश में नमूनों की जांच की संख्या 15 करोड़ को पार कर गई है। आखिरी के एक करोड़ से ज्‍यादा परीक्षण पिछले 10 दिनों के दौरान किए गए। ज्यादा जांच होने से संक्रमण की दर कम करने में मदद मिली है। सक्रिय मामलों की संख्या में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में लगातार 12 दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण के 40,000 से कम नए मामले सामने आ रहे हैं।

कोरोना टेस्ट किट के लिए सीएसआइआर-सीसीएमबी व अपोलो में करार

कोरोना टेस्‍ट में आने वाले दिनों और बढ़ोतरी की उम्‍मीद है। सीएसआइआर-सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्युलर बायोलॉजी (सीसीएमबी) तथा अपोलो हॉस्पिटल ने गुरुवार को संयुक्त रूप से कोरोना रैपिड टेस्ट किट के निर्माण और उसके व्यवसाय के लिए समझौता करने का एलान किया। इस आशय के एक संयुक्त बयान में कहा है कि सीसीएमबी तथा अपोलो हॉस्पिटल एंटरप्राइज कोरोना जांच के लिए डायरेक्ट एम्पलीफिकेशन रैपिड आरटी-पीसीआर (डीएआरआरटी-पीसीआर) के निर्माण और व्यवसाय के लिए सहयोग करेंगे। इस टेस्ट किट का विकास सीएसआइआर-सीसीएमबी ने किया है। कोरोना की तेजी से जांच के लिए सुरक्षित तथा किफायती यह किट देशभर में अपोलो हॉस्पिटल नेटवर्क के जरिये उपलब्ध होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.