ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में डीडीसी चुनाव कवर कर रहे तीन पत्रकारों को पुलिस ने पीटा

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनाव का कवर कर रहे तीन पत्रकारों की पुलिस ने बृहस्पतिवार को कथित रूप से पिटाई कर दी। पत्रकारों फैयाज लोलु, मुदसिर कादरी और जुनैद रफीक ने दावा किया है कि पुलिस ने उनके उपकरण जब्त कर लिए और पिटाई करने के बाद उन्हें चौकी ले गए। कश्मीर प्रेस क्लब ने अनंतनाग जिले के श्रीगुफवाड़ा में हुई घटना को च्च्दुर्भाग्यपूर्णज्ज् बताते हुए जांच की मांग की है।

वहीं कश्मीर एडिटर्स गिल्ड ने इसपर चिंता जतायी है। पुलिस अधिकारियों ने घटना पर प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया है। प्रेस क्लब ने एक बयान में कहा, च्च्आशा करते हैं कि प्रेस की स्वतंत्रता का उल्लंघन करने वाले इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।ज्ज् क्लब ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से ऐसी घटनाओं पर संज्ञान लेने और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की। इस बीच पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट करके घटना की निंदा की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.