ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार की नरोत्तम मिश्रा से बंद कमरे में मुलाकात, सियासी हलचल तेज

भोपाल: राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगे। सिंधिया के आने पर जहां एक तरफ कैबिनेट व संघ के विस्तार को अटकलें तेज हो गई है, वहीं इसी बीच कांग्रेस के पूर्व मंत्री व गंधवानी विधायक उमंग सिंघार गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मिलने उनके बंगले पर पहुंचे। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह व उमंग सिंघार के बीच बढ़ रही राजनैतिक दूरियों से इस बैठक के कई सियासी माइने निकाले जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि उमंघ सिंघार ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से बंद कमरे में बैठक की। हालांकि इस बैठक को  कोई पर्सनल काम बताया जा रहा है। मगर इसको यूथ कांग्रेस चुनाव से पहले की प्रेशर पॉलिटिक्स माना जा रहा है। वहीं जब मुख्यमंत्री शिवराज , सिंधिया  से CM हाउस में अपने समर्थक मंत्री और विधायकों के साथ बैठक कर रहे है तब सिंघार का गृह मंत्री से मिलना कई सवाल खड़े करता है।
बता दें कि गंधवानी विधायक उमंघ सिंघार ज्योतिरादित्य सिंधिया के दल बदलने के बाद कई बार सीधे सीधे राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को जिम्मेदार ठहरा चुके हैं। दिग्विजय सिंह व उमंग सिंघार के बीच बढ़ती राजनैतिक दूरियां कई बार कांग्रेस के लिए परेशानी बन चुकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.