ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

फिर चर्चा में बीजेपी MLA सुरेंद्र सिंह, असुर ‘ताड़का’ से कर डाली ममता बनर्जी की तुलना

बलिया: बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह अपने बयान के चलते फिर चर्चा में है। इस बार उन्होंने भाषा की मर्यादा लांघते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना ताड़का असुर से कर डाली। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बंगाल में भी बीजेपी सत्ता में आएगी। ममता बनर्जी लोकतंत्र की ताड़का हैं। बंगाल में इंसान और इंसानियत सुरक्षित नहीं हैं। बैरिया विधानसभा से विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बंगाल में ताड़का वध होना तय है। राम लक्ष्मण और हनुमान पैदा हो चुके हैं।

बीजेपी विधायक ने राम-लक्ष्मण की तुलना मोदी-शाह की जोड़ी से करते हुए सीएम योगी की तुलना हनुमान से कर डाली। उन्‍होंने कहा कि अगर यहां से मीडिया के लोग बंगाल में गए होते तो अब तक कई दफा पिटाई खा चुके होते। वहां न लोकतंत्र है, न संवेदना है और न संस्कार हैं। सुरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि गोली खाकर भी देश और हिंदुत्व की रक्षा करने वाले लोग देश में हैं। देश का प्रत्येक राष्ट्रभक्त बंगाल जाकर भगवा लहराएगा।

जानने योग्य है कि पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला किया गया है। नड्डा के बंगाल आगमन को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने डायमंड हार्बर से गुजर रहे उनके काफिले को रोकने की कोशिश की। टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला करने का आरोप लगाया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.