ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कमलनाथ बोले- कृषि कानून देश को बर्बाद कर देगा

इंदौर: किसान आंदोलन को लेकर देशभर में मामला गर्माया हुआ है। केंद्र सरकार और किसानों के बीच कृषि कानूनों को लेकर जद्दोजहद जारी है। इसी बीच पूर्व सीएम कमलनाथ का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि नया कृषि कानून किसानों का शोषण करने वाला कानून है। सरकार हवा में चल रही है। यह देश को बर्बाद कर देगा।

बुधवार को इंदौर में कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के बेटे की शादी में शिरकत करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है। दिल्ली में राहुल गांधी इस कानून को लेकर राष्ट्रपति से मिले थे। लेकिन राष्ट्रपति का एडवाइजरी रोल है।

पूर्व सीएम ने आगे कहा कि मैं नहीं समझता, इससे कुछ होगा, लेकिन किसानों के लिए लाया यह कानून देश को बर्बाद कर देगा। इस तरह के कानून को लाने से देश की आर्थिक स्थिति नहीं सुधरेगी। किसानों के साथ न्याय हो और उन्हें फसल का सही मूल्य मिले। यही कांग्रेस की प्राथमिकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.