ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

वीडी शर्मा बोले- दिग्विजय ने कमलनाथ को ठिकाने लगाया

इंदौर: नगरीय निकायों में महापौर व अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की कार्रवाई पूरी होने का बाद राजनीति गर्मा गई है। एक तरफ कांग्रेस ने आरक्षण को लेकर सवाल उठाए हैं तो दूसरी ओर इंदौर में प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा। वीडी शर्मा ने कमलनाथ को अनुसूचित जाति का विरोधी बताया और वहीं दिग्विजय सिंह पर भी जमकर निशाना साधा।

प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह को देश के लोकतंत्र, सेना, धर्म, न्यायपालिका पर विश्वास नहीं है। उनकी विश्वसनीयता खत्म हो गई है उन्होंने खुद कहा है कि वे जहां जाते है उन्हें वोट नहीं मिलते हैं। कमलनाथ को ठिकाने लगाने का काम भी दिग्विजय सिंह ने किया, वे अब तैयारी में है कि कब उनके पुत्र पुत्री मैदान में आये और कमान संभाले।

वहीं पूर्व सीएम कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि छिन्दवाड़ा में निकाय चुनाव के आरक्षण को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति ली यह दुर्भायपूर्ण है। कमलनाथ छिंदवाड़ा को क्या अपनी टेरेटरी बनाना चाहते हैं..? कमलनाथ और कांग्रेस का चरित्र उजागर हुआ कि वे अनुसूचित जाति के विरोधी हैं। भाजपा ने इसकी कड़ी आलोचना की है।

वहीं किसान आंदोलन को लेकर वीडी शर्मा ने कहा कि यह कांग्रेस का ओरिएंटेड आंदोलन था, किसान आंदोलन से अवार्ड वापसी का क्या संबंन्ध है। मोदी जी जब भी अच्छे काम करते है तब तब ये विरोध करते है किसान आंदोलन एमपी में फेल हुआ है। भारत बंद का समर्थन करने वाली कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ आंदोलन में कहां थे। देश के किसानों ने मोदी जी के कानून का समर्थन किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.