ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली वालों को जल्द मिलेगी प्रदूषण से राहत, अगले 2 दिन में होगी बारिश

हिमालय के क्षेत्र से ताजा पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने की वजह से राष्ट्रीय राजधानी और इसके पड़ोसी शहरों में अगले दो दिन में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ताजा बर्फबारी हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एaक अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद बर्फ से ढके हिमालय से बर्फीली उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी। IMD ने बताया कि न्यूनतम तापमान सोमवार तक गिरकर आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

शहर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। बहरहाल, अगले दो दिन में हल्की बारिश और हवा की गति तेज रहने के पूर्वानुमान के बाद इसमें सुधार की संभावना है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सुबह 10 बजे तक 304 रहा। बुधवार को 24 घंटे का औसत सूचकांक 358 दर्ज किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.