ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबानी परिवार में गूंजी किलकारी, आकाश और श्लोका मेहता के घर आया नन्हा मेहमान

अंबानी परिवार में खुशियों की किलकारी गूंजी है। एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी गुरुवार को दादा बन गए हैं। मुकेश के पुत्र आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने आज सुबह बेटे को जन्म दिया। आकाश और श्लोका की शादी पिछले साल नौ मार्च को हुई थी। दोनों स्कूल के समय से ही मित्र थे। श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स डिग्री की है।

बच्चा और मां दोनों ही स्वस्थ
अंबानी परिवार की तरफ से जारी स्टेटमेंट में कहा गया है – श्रीकृष्ण भगवान की कृपा से श्लोका और आकाश अंबानी के घर में आज बेटे ने जन्म लिया है। बेटे का जन्म मुंबई में ही हुआ है। नीता और मुकेश अंबानी अब दादा दादी बन गए हैं। दोनों ने धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी के ग्रैंडसन का वेलकम किया। बच्चा और मां दोनों ही स्वस्थ हैं। मेहता और अंबानी परिवार उनके जीवन की इस नई पारी से बेहद खुश हैं और एंजॉय कर रहे हैं।

पिछले साल, मुकेश अंबानी की कंपनी, रिलायंस ने लगभग करीब 620 करोड़ रुपए में ब्रिटेन के टॉय ब्रांड हेमली का अधिग्रहण किया था। तब लोग सोशल मीडिया पर मजाक कर रहे थे कि मुकेश अपने आने वाले पोते के लिए पहले से ही खिलौने इक्ट्टा कर रहे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.