ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

ना’पाक हरकत : पाकिस्तान को भारी पड़ा सीजफायर उल्लंघन, जवाबी कार्रवाई में दो सैनिक ढेर; बढ़ सकती है संख्या

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों को भारतीय जवानों को उकसाना महंगा पड़ गया। अपनी नापाक हरकतों से बाज न आते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने देर रात भारतीय चौकियों व रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की। सतर्क भारतीय जवानों ने गोलाबारी का कड़ा जवाब दिया। जिन पाकिस्तानी चौकियों से भारती सीमा में गोले दागे जा रहे थे भारतीय जवानों ने उन्हें निशाना बनाते हुए यहां से भी गोलाबारी की। नतीजतन पाकिस्तान की चार चौकियां तबाह हो गई जबकि दो जवान मारे गए। मरने वालों में एक लांस नायक व एक सिपाही शामिल है। यह संख्या बढ़ सकती है क्योंकि सैन्य सूत्रों का कहना है कि चौकी में मौजूद तीन से चार और जवान भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हालांकि पाकिस्तानी सेना ने अपने दो जवानों के मारे जाने की पुष्टि कर दी है।

सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रात 10 बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने जिला पुंछ में नियंत्रण रेखा से सटे मनकोट सेक्टर में भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी शुरू कर दी। भारतीय जवानों ने तुरंत अपनी पोजीशन लेते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। भारतीय जवान समझ गए कि पाकिस्तानी सैनिक एक बार फिर आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के इरादे से रात के अंधेरे में गोलाबारी का सहारा ले रहे हैं। ऐसे में भारत के सतर्क जवानों ने सीमा से सटे सभी इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया ताकि गोलाबारी की आड़ में आतंकी इस ओर प्रवेश न कर जाएं।

वहीं जवानों के दूसरे दल ने उस ओर गोलाबारी शुरू कर दी जहां से पाकिस्तानी सैनिक गोले दाग रहे थे। नतीजतन चार पाकिस्तानी चौकियों को तबाह कर दिया गया। इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के दो जवान जिनकी पहचान लांस नायक तारिक और सिपाही जफूर के तौर पर हुई है, कि मौत हो गई। सैन्य सूत्रों का कहना है कि तीन से चार पाकिस्तान जवान घायल भी हुए हैं। भारतीय जवानों की इस जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी थम गई

वहीं एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। पाकिस्तानी इस क्षति के बाद एक बार फिर गोलाबारी का सहारा लेगा। सभी जवानों को सतर्क रहने की हिदायत दे दी गई है। यही नहीं सीमा से सटे रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोगों को भी गोलाबारी शुरू होने पर बंकर में जाने की हिदायत दे दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.