ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

आसियान बैठक में बोले राजनाथ, बायोटेरियोरिज्म खतरों को दूर करने के प्रयासों को रखना होगा जारी

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आसियान (ASEAN) के रक्षा मंत्रियों की एक बैठक एडीएमएम-प्लस (ADMM-Plus) को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संरचना हमारी ताकत का एक और स्तंभ है, क्योंकि इसमें 18 प्रमुख देशों के रक्षा मंत्रालय शामिल हैं, जो क्षेत्रीय सुरक्षा गतिशील में प्रमुख हितधारक हैं।

उन्‍होंने कहा कि हमें बायोटेरियोरिज्म, ट्रांसनैशनल ट्रैफिकिंग और महामारी संबंधी बीमारियों के खतरों को दूर करने के अपने प्रयासों को जारी रखने की आवश्यकता है। पिछले दशक में एडीएमएम इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ाया है।

बता दें कि आज यानि 13 दिसंबर को आसियान (ASEAN) की दसवीं वर्षगांठ हैं। इसी के चलते यह बैठक आयोजित की गई है। राजनाथ सिंह बुधवार को इसकी जानकारी दी थी कि वह मंत्रियों की बैठक को संबोधित करेंगे। कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से ये बैठक वर्चुअल हो रही है। पिछले साल राजनाथ सिंह ने बैंकॉक में (ADMM-Plus) और रक्षा और सुरक्षा 2019 प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में भाग लिया था।

उल्‍लेखनीय है कि पिछले साथ इस बैठक के दौरान राजनाथ सिंह ने किसी देश का नाम लिए बगैर पाकिस्‍तान को टारगेट करते हुए कहा था कि राज्य प्रयोजित आतंकवाद न सिर्फ एक पीड़ादायी कैंसर है, बल्कि सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वालें कारणें में भी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.