ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

25 साल के दलित ने पार्टी का खाना टच किया तो उच्च जाति के लोगों ने लाठी डंडों से पीट-पीटकर ले ली जान

छतरपुर: सरकारी कागजों में भले ही सभी जातियों को एक समान बताया गया है और जाति को लेकर भेदभाव करने वालों के खिलाफ कानून बने हों लेकिन समानता के इस अधिकार के बिल्कुल विपरीत दलितों पर अत्याचार कम नहीं हो पा रहे। छतरपुर के बुंदेलखंड इलाके में एक दलित को पीटपीट कर मौत के घाट इसलिए उतार दिया गया क्योंकि उसने पार्टी में खाना छू दिया था।

इंसानियत को शर्मसार करता ये मामला छतरपुर जिले के किशनपुर गांव का है। जहां एक ऊंची जाति की पार्टी चल रही थी। इस दौरान 25 वर्षीय दलित युवक ने पार्टी का खाना टच कर दिया जिससे भड़के लोगों ने उन्हें लाठियों से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि दोनों दलितों को पार्टी में साफ सफाई के लिए बुलाया था।

बताया जा रहा है कि आरोपी भूरा सोनी और संतोष पाल ने 25 वर्षीय देवराज अनुरागी को पार्टी में साफ सफाई के लिए बुलाया था। पार्टी चल रही थी दोनों आरोपी शराब के नशे से धुत थे। देवराज अनुरागी पार्टी के दौरान अपने लिए खाना निकालने लगा तो तब सोनी और पाल से उसे निम्न जाति का बताकर गाली गलौज करने लगे और लाठी-डंडे से तब तक पीटते रहे जब तक उसकी जान नहीं निकल गई। वारदात के बाद भूरा सोनी और संतोष पाल फरार हो गए।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, छत्तरपुर एसपी सचिन शर्मा ने कहा है कि आरोपी छोटे किसान हैं। भूरा के खिलाफ पहले भी कई अपराध दर्ज है। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पीएम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। अब देखने की बात यह होगी कि क्या दलित परिवार के साथ इंसाफ होगा या यह केस भी सरकारी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.